Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer vijayvargiya mahila mandal celebrate fagotsav-अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव

अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव

0
अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव

अजमेर। उत्सव हमारे जीवन में उमंग व उल्लास भरते हैं। इन्हें मनाने के पीछे जो उदेश्य है वह अनेकता में एकता के साथ साथ तनावयुक्त जीवन से दूर सकुन भरे पल सरीखा है। ये उद्धगार विजयवर्गीय महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने विजयवर्गीय महिला मंडल पलटन बाजार द्वारा मीरां सत्संग भवन में आयोजित फागोत्सव समारोह में कहे।

मंडल अध्यक्ष लता विजय ने बताया कि पलटन बाजार की समस्त महिलाओं ने फूलों व गुलाल से होली खेलते हुए नाच गाकर उत्सव का आनंद लिया। मंडल सचिव विजयलक्ष्मी विजय ने बताया कि राजकुमारी शर्मा व कीर्ति शर्मा की टीम ने संगीतमय फाग व होली के गीत गाए साथ ही उपस्थितजनों पर इत्र व गुलाबजल छिड़ककर वातावरण को भक्तिमय के साथ सुगंधित बना दिया।

भजन मंडली द्वारा गाए भजन सवारियां रंग मत डाल रे…पर सभी उपस्थित महिलाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर शारदा विजय, सरोज, मीनू, माया, अंजू, अनिता, निर्मला, रेखा सहित अन्य उपस्थित थे।