

आजमगढ़ । समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को गठबंधन टूटने का संकेत देते हुये दावा किया है कि सपा 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनायेगी।
यादव जनता का आभार जताने के लिये साेमवार को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आये थे। उन्होंने गठबंधन टूटने का संकेत देते हुए कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी अकेले दम पर सरकार बनाएगी। बसपा के साथ संबंधों के सवाल पर वे कन्नी काट गए।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) जाति के नाम पर सपा काे बदनाम करती है लेकिन असल में जातिवाद का जहर समाज में वे ही बो रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्याएं हो रही हैं और सबके साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। सरकार सब के साथ भेदभाव बरत रही है। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या होती है तो मंत्री से लेकर सरकार तक दोषियों को पकड़ने में जुड़ जाते हैं लेकिन सपा के कार्यकर्ताओं की हत्या हुई उनका कोई सुधि लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद का सिर्फ नारा है आजतक प्रदेश में एक भी उद्योग नही लगा है।