Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Akhilesh Yadav says Congress Part of Great coalition in Uttar Pradesh - कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का हिस्सा: अखिलेश यादव - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का हिस्सा: अखिलेश यादव

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का हिस्सा: अखिलेश यादव

0
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का हिस्सा: अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav says Congress Part of Great coalition in Uttar Pradesh
Akhilesh Yadav says Congress Part of Great coalition in Uttar Pradesh
Akhilesh Yadav says Congress Part of Great coalition in Uttar Pradesh

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि गरीब और किसान विरोधी केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को शिकस्त देने के लिये कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का हिस्सा है।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये यादव ने कहा “ हम पहले से कहते आ रहे हैं कि भाजपा को हटाने की लडाई में कांग्रेस हमारे गठबंधन में शामिल है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा),बहुजन समाज पार्टी,राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के लिये हमने पहले ही दो सीटें अमेठी और रायबरेली छोड़ रखी है। ”

उन्होने कहा कि रालोद मथुरा,बागपत और मुजफ्फरनगर में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। सपा के कोटे से एक अतिरिक्त सीट रालोद को दिये जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा “ कोटे की लड़ाई तो चुनाव के बाद लड़ी जायेगी। अभी तो भाजपा के खिलाफ यह चार दलों का संगम है। ”

कांग्रेस द्वारा खुद को गठबंधन का हिस्सा नहीं मांगने संबधित सवाल से किनारा करते हुये उन्होने कहा कि गठबंधन की कुछ नीतियां और विचारधारा कांग्रेस से मेल खाती है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर असैन्य कार्रवाई का श्रेय लिये जाने का आरोप लगाते हुये सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की सैन्य बलों पर हर किसी को नाज है लेकिन किसी भी राजनैतिक दल देश हित से जुड़े मसले का लाभ नहीं उठाने दिया जायेगा।

इस मौके पर रालोद अध्यक्ष जंयत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा- बसपा और रालोद प्रत्याशियों की जीत के लिये जी जान एक कर देंगे। यह चुनाव किसी सीटे विशेष का नहीं है बल्कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का है।