Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अकलेश जैन अजमेर जिला जार के अध्यक्ष बने - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अकलेश जैन अजमेर जिला जार के अध्यक्ष बने

अकलेश जैन अजमेर जिला जार के अध्यक्ष बने

0
अकलेश जैन अजमेर जिला जार के अध्यक्ष बने

अजमेर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) (NUJI से संबद्ध) के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा और महासचिव संजय सैनी ने अजमेर जिला कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह मौर्य की अनुशंसा पर उन्होंने अकलेश जैन को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

उनके अलावा जिला कार्यकारिणी में विजय कुमार शर्मा महासचिव, योगेश सारस्वत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण बाहेती उपाध्यक्ष, विजय हंसराजानी कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार वर्मा सचिव, पवन अटारिया सह सचिव, कौशल जैन संगठन सचिव, महेश मूलचंदानी व महेन्द्र टांक को मीडिया प्रभारी घोषित किया है।

इनके अलावा अशोक कुमार बंदवाल, अनुपम जैन, तीरथ विजारिया, नितिन मेहरा, नरेश गौड़, कार्तिक शर्मा, तरुण कुमार, उमाकांत जोशी, आशुतोष शर्मा, किशोर सोलंकी, ​शिवराज भाटी, रमेश डाबी आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।