Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने जुटी अक्षरा सिंह - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने जुटी अक्षरा सिंह

कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने जुटी अक्षरा सिंह

0
कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने जुटी अक्षरा सिंह

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आई हैं।

वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना से जंग भारत में भी जारी है। इसी क्रम में सरकार ने आने वाले 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। अक्षरा सिंह ने लोगों को जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं और अधिक से अधिक लोगों को मास्‍क दिए। अक्षरा ने उन्‍हें दस्ताने दिए और सेनेटाइजर भी उपलब्‍ध कराए।

अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं घर से बाहर यूं नहीं निकली। मेरा उद्देश्‍य उन लोगों को जागरूक करना है, जो कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वे ये नहीं जानते हैं कि इससे सिर्फ उनको ही नुकसान नहीं होगा, बल्‍कि वे अपने आस–पास के लोगों को इसकी चपेट में ला सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सेफ रहें और अपनों को भी सेफ रखें।