Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अक्षय कुमार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए किए ​दान - Sabguru News
होम Bihar अक्षय कुमार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए किए ​दान

अक्षय कुमार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए किए ​दान

0
अक्षय कुमार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए किए ​दान

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रूपए दान दिए हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो जरूरत पड़ने पर हमेशा ही लोगों की मदद के लिए अपने हाथ उठाते हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए, तो वहीं अब उन्होंने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ दान किए हैं। वह छठ पूजा के मौके पर 25 बाढ़ पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए देंगे।

अक्षय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा हमें यह एहसास कराती है कि उसके आगे हम सब कुछ भी नहीं हैं। जिससे जो मदद हो वह करनी चाहिए। जो लोग अपना सबकुछ गंवा चुके हैं उनकी मदद करने से बड़ा और कुछ हो ही नहीं सकता। इस मदद के जरिए वे लोग अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर सकते हैं।