

इंटरनेट डेस्क। ग्लेशियर टूटने के बारे में तो अपने काफी सुना होगा लेकिन जब यह आँखों के सामना होता है, तो काफी खौफनाक होता है। हाल ही में अलास्का में दो शख्स ग्लेशियर देखने पहुंचे। इस दौरान दोनों शख्स अपनी अपनी नाव में सवार थे। दोनों शख्स जैसे ही ग्लेशियर पास पहुंचते है तो उन्हें हलचल महसूस होती है। देखते ही देखते बर्फ का पहाड़ टूट जाता है।
बता दें, ये दोनों शख्स यूट्यूब चैनल चलाते हैं और जब ग्लेशियर टुटा तब वह वीडियो शूट कर रहे थे। वही यह खतरनाक मंजर भी वीडियो में कैद हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही ये दोनों ग्लेशियर के पास जाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान बर्फ का एक बहुत बड़ा हिस्सा पानी में नीचे गिर जाता है। इसके बाद पूरा पहाड़ टूट जाता है और उसके कुछ हिस्से एक शख्स के ऊपर भी आ जाते है।
एक निजी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हमने अपनी आंखों से वो बड़ा बर्फ का टुकड़ा पानी में बहता देखा। हम दोनों बहुत लकी थे कि कोई चोट नहीं आई। प्रकृति की ताकत हमनें अपनी आखों से देखी। उन्होंने आगे कहा यह काफी खौफनाक और उतना ही खूबसूरत था।