Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के सभी उम्मीदवार घोषित - Sabguru News
होम Delhi मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के सभी उम्मीदवार घोषित

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के सभी उम्मीदवार घोषित

0
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के सभी उम्मीदवार घोषित
All BJP candidates declared in Madhya Pradesh Assembly by-election
All BJP candidates declared in Madhya Pradesh Assembly by-election
All BJP candidates declared in Madhya Pradesh Assembly by-election

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश विधानसभा के 28 सीटों तथा तेलंगाना की एक सीट के उपचुनाव के लिए कुल 29 उम्मीदवार आज रात घोषित किये।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि रविवार को हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गयी थी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने की थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भाजपा के महासचिव संगठन बी एल संतोष और भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार से है: – जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा, सुमावली से ऐंदल सिंह कंसाना, दिमनी से गिरिराज दंडौतिया, अम्बाह (सु.) से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, गोहद (सु.) रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्ना लाल गोयल, डबरा (सु.) से इमरती देवी सुमन, भांडेर (सु.) रक्षा संतराम सिरोनिया, करैरा (सु.) जसमंत जाटव छितरी, पोहरी से सुरेश धाकड़, बामौरी से महेन्द्र सिंह सिसौदिया, अशोक नगर (सु.) जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेन्द्र सिंह यादव,

सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी, अनूपपुर (सु.) से बिसाहूलाल सिंह, सांची (सु.) से प्रभुराम चौधरी, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, आगर (सु.) से मनोज ऊंटवाल, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, मान्धाता से नारायण पटेल, नेपानगर (सु.) से सुमित्रा देवी कास्देकर, बदनावर से राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर (सु.) से तुलसीराम सिलावट, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, भाजपा ने तेलंगाना की दुब्बक सीट से एम रघुनंदन राव को प्रत्याशी घोषित किया है।

मध्यप्रदेश की इन 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।