Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
all vehicle sales down 2019 - वाहनों की बिक्री में भी 3.56% की गिरावट : सियाम - Sabguru News
होम Business Auto Mobile वाहनों की बिक्री में भी 3.56% की गिरावट : सियाम

वाहनों की बिक्री में भी 3.56% की गिरावट : सियाम

0
वाहनों की बिक्री में भी 3.56% की गिरावट : सियाम
automobile-market-down
automobile-market-down
automobile-market-down

Automobile Updates | सियाम ने कहा कि इस वर्ष फरवरी में कुल वाहनों की बिक्री में भी 3.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। फरवरी 2018 में कुल मिलाकर 21,11,804 वाहनों की बिक्री हुयी थी जो इस वर्ष फरवरी में घटकर 20,34,768 वाहनों पर आ गयी।

इस दौरान 16,15,071 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुयी है जो पिछले वर्ष फरवरी में बेचे गये 16,86,180 दोपहिया वाहनों की तुलना में 4.22 प्रतिशत कम है।

  • फरवरी में 4,92,584 स्कूटरों की बिक्री हुयी जो पिछले वर्ष फरवरी में बेचे गये 5,60,653 स्कूटरों की तुलना में 12.14 प्रतिशत कम है।
  • इसी तरह से फरवरी 2019 में 10,47,486 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुयी जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेची गयी 10,53,596 मोटरसाइकिलों की तुलना में 0.58 प्रतिशत कम है।
  • मोपेड की बिक्री में बढोतरी दर्ज की गयी है और पिछले वर्ष फरवरी में बेचे गये 71,931 मोपेड की तुलना में इस वर्ष फरवरी में 75,001 मोपेड बिके।
  • फरवरी 2019 में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में भी गिरावट रही। भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 8.77 प्रतिशत घटकर 34,295 वाहन रही जबकि पिछले वर्ष फरवरी में 37,590 भारी वाहन बिके थे।
  • हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में भी 0.43 प्रतिशत गिरावट रही। फरवरी 2018 में 87,815 हल्के व्यावसायिक वाहन बिके थे जो इस वर्ष इसी महीने में घटकर 87,436 वाहन पर आ गये।
  • फरवरी 2019 में 59,875 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुयी जो पिछले वर्ष इसी महीने में बिके 62,463 तिपहिया वाहनों की तुलना में 4.14 प्रतिशत कम है।