Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Allotment of seats between alliance will contest on SP 37 and BSP 38 in up - उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, सपा 37 और बसपा 38 पर लड़ेगी - Sabguru News
होम Headlines उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, सपा 37 और बसपा 38 पर लड़ेगी

उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, सपा 37 और बसपा 38 पर लड़ेगी

0
उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, सपा 37 और बसपा 38 पर लड़ेगी
Allotment of seats between alliance will contest on SP 37 and BSP 38 in up
Allotment of seats between alliance will contest on SP 37 and BSP 38 in up
Allotment of seats between alliance will contest on SP 37 and BSP 38 in up

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच लोकसभा चुनाव के लिये सीटों का बंटवारा हो गया है। बंटवारे के अनुसार सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा की ओर से आज जारी सूची में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे पर मुहर लगायी है।

इस बयान के अनुसार सपा कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गाजियाबाद, हाथरस (सुरक्षित), फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई (सुरक्षित), उन्नाव, लखनऊ, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, झांसी, बांदा, कौशांबी (सुरक्षित), फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच (सुरक्षित) और गोण्डा संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा सपा को महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और

रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीटें भी मिली हैं। अखिलेश और मायावती के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार बसपा सहारनपुर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर (सुरक्षित), अलीगढ़, आगरा (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, आंवला, शाहजहांपुर (सुरक्षित), धौरहरा, सीतापुर और मिश्रिख (सुरक्षित) सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा पार्टी को मोहनलालगंज (सुरक्षित), सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन (सुरक्षित), हमीरपुर, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), लालगंज (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर (सुरक्षित), गाजीपुर और भदोही सीटें भी मिली हैं।

गौरतलब है कि जनवरी में गठबंधन का एलान करते समय मायावती और अखिलेश यादव ने कहा था कि वह इसमें कांग्रेेस को शामिल नहीं करेंगे बल्कि सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी पर उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। वहीं, गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी पार्टी भी सपा और बसपा गठबंधन के साथ है।