Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर में महिला की हत्या के आरोप में पति सहित दो अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर में महिला की हत्या के आरोप में पति सहित दो अरेस्ट

अलवर में महिला की हत्या के आरोप में पति सहित दो अरेस्ट

0
अलवर में महिला की हत्या के आरोप में पति सहित दो अरेस्ट

अलवर। अलवर जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका के पति और उसके साथी को गिरफ्तार है।

थानाधिकारी संजय शर्मा ने आज बताया कि पांच दिन पहले रामनगर गांव में स्वर्ण कौर की अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पति सुरेंद्र सिंह ने अपने ही गांव के हरभजन सिंह और रिंकू के खिलाफ अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए खैरथल पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था।

इस पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सुरेंद्र सिंह से गहनता से पूछताछ की तो सुरेंद्र सिंह पुलिस को गुमराह करता रहा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उस पर और उसके साथी मंजीत पर गोपनीय नजर रखी।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने शक पुख्ता होने पर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्ण कौर उसकी दूसरी पत्नी थी। उसका स्वर्णकौर से आए दिन झगड़ा होता था। उससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथी मंजीत से 40 हजार रुपए में सौदा किया।

इसके लिए उसने 20 हजार रुपए पहले ही नकद दे दिए, जबकि शेष काम होने के बाद देना तय हुआ। 21 सितम्बर को तड़के तीन बजे मनजीत ने घर में चौक में सो रही स्वर्ण कौर को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।