Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amar Singh comment on Samajwadi Party -समाजवादी पार्टी का सुर सरगम बिगडा हुआ है : अमर सिंह - Sabguru News
होम UP Firozabad समाजवादी पार्टी का सुर सरगम बिगडा हुआ है : अमर सिंह

समाजवादी पार्टी का सुर सरगम बिगडा हुआ है : अमर सिंह

0
समाजवादी पार्टी का सुर सरगम बिगडा हुआ है : अमर सिंह
Amar Singh comment on Samajwadi Party
Amar Singh comment on Samajwadi Party
Amar Singh comment on Samajwadi Party

फिरोजाबाद। राज्यसभा सदस्य अमरसिहं ने कहा कि समाजवादी पार्टी का वर्तमान में सरगम बिगड़ा हुआ है और शिवपाल सिंह यादव सपा की रीड् की हड्डी थे।

सिंह ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा कि सरगम के लिए सुर समन्वय जरूरी है लेकिन सपा के तो सुर ही बिगड़े हुए हैं। सपा पूरी तरह से तितर वितर हो चुकी है। उन्होेंने कहा कि शिवपाल ने सपा को सींचा था इसलिए वह सपा की रीड् की हड्डी थे।

उन्होंने कहा कि शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मी टू बोलते हुए कहा कि नारी सम्मान के लिए कोई भी कैंपेन चलता है, वह ठीक है, लेकिन उन्होंने मी टू को लेकर सवाल भी उठाया है। उन्होंने कहा कि इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

अन्य दलों के लोग भी अब मंदिर में आस्था व्यक्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा एवं आरएसएस ने लोगों को मंदिर जाने पर मजबूर कर दिया है। मंदिर इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि अब जो लोग नास्तिक थे वह आस्तिक हो रहे है।

उन्होंने सपा-बसपा के गंठबंधन की सम्भावनाओं के सवाल पर कहा कि यदि मायावती अपना चीर हरण व शील हरण भूल जाती है तो वह भले ही गठबंधन की सम्भावना की जा सकती है।

अलीगढ विश्वविधालय के कश्मीरी छात्रों के बारे में पूछा गया सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भारत माता के प्रति अर्नगल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जो कानूनी कार्यवाही हो सकती है वह करनी चाहिए।