Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमर सिंह ने RSS की सेवा भारती ईकाई को दान कर दी थी आजमगढ़ की प्रोपर्टी - Sabguru News
होम UP Azamgarh अमर सिंह ने RSS की सेवा भारती ईकाई को दान कर दी थी आजमगढ़ की प्रोपर्टी

अमर सिंह ने RSS की सेवा भारती ईकाई को दान कर दी थी आजमगढ़ की प्रोपर्टी

0
अमर सिंह ने RSS की सेवा भारती ईकाई को दान कर दी थी आजमगढ़ की प्रोपर्टी
amar singh had donated his azamgarh property worth corors to rss linked sewa bharti
amar singh had donated his azamgarh property worth corors to rss linked sewa bharti

देवरिया। बॉलीवुड और राजनीति के गलियारों में कुशल प्रबंधन के लिए माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता अमर सिंह ने अपने जीते जी गृहनगर आजमगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था सेवा भारती को गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए अपना मकान दान कर दिया था।

संघ कार्यालय देवरिया के जिला कार्यवाह दिपेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि वैसे तो अमर सिंह मूलतः सपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे लेकिन संघ और राजनीति में कोई सरोकार नहीं होता है। संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है। हिन्दी के विद्वान अमर सिंह दर्शन शास्त्र के भी प्रकांड पंडित थे। उन्होंने कभी कहा था कि दुनिया की सारी मौलिकता देखने के बाद उनको लगा कि नहीं है कुछ दुनिया में।

सिंह ने बताया कि राजनीति के चाणक्य अमर सिंह को लगा कि दुनिया में केवल चकाचौंध का जीवन ही कुछ नहीं है, तब वह संघ के सम्पर्क में आए और समाज के वंचितों और गरीबों के निस्वार्थ भाव से काम करने वाली संघ से जुड़ी शाखा सेवा भारती को साल 2018 में आजमगढ़ में स्थित करोड़ों रूपए के करीब तीन बीघा में बना अपनी मकान और करीब तीन एकड़ जमीन दान दे दी।

उन्होंने बताया कि आज उस मकान में सेवा भारती ने वहां एक स्कूल, हॉस्टल और छोटा सा चिकित्सालय खोल कर समाज के गरीब, आदिवासी और वंचितों को स्कूल में शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। इस स्कूल में बच्चों के रहने खाने और चिकित्सा आदि की सुविधा सेवा भारती निस्वार्थ भाव से कर रही है।

संघ कार्यवाह ने बताया कि पिछले साल 15 अगस्त को इस स्कूल में कुशीनगर जिले से मुसहर बच्चों को ले जाकर शिफ्ट किया गया है और ये बच्चे संगठन के खर्चे पर पढ़ रहे हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ाई, भोजन, कपड़ा और चिकित्सा का सारा खर्च सेवा भारती उठाती है।

प्रांत कार्यवाहिका प्रतिष्ठा वर्मा ने बताया कि अमर सिंह ने गरीबों और वंचितों के लिए कार्य कर रही सेवा भारती को आजमगढ़ शहर में समर्थित अपना मकान और करीब पांच बीघा जमीन दान देकर गरीबों के उत्थान के कार्य किया था।