Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दुनिया की 20% ऑक्सीजन पैदा करने वाले Amazon जंगल में लगी भीषण आग - Sabguru News
होम Breaking दुनिया की 20% ऑक्सीजन पैदा करने वाले Amazon जंगल में लगी भीषण आग

दुनिया की 20% ऑक्सीजन पैदा करने वाले Amazon जंगल में लगी भीषण आग

0
दुनिया की 20% ऑक्सीजन पैदा करने वाले Amazon जंगल में लगी भीषण आग
amazon jungle fire in brazile
amazon jungle fire in brazile
amazon jungle fire in brazile

पूरी दुनिया में हार्ट ऑफ आक्‍सीजन के नाम से पहचान बनाने वाला अमेजन (Amazon)  का जंगल अब खतरे में है। दुनिया के सबसे बड़े रेन फॉरेस्ट और ब्राजील में स्थित अमेजन का जंगल भीषण आग की चपेट में आ गया है। आग का आलम ये है धुंए की वजह से ब्राजील का एक शहर ही अंधेरे में डूब गया है। यही नहीं आग की चपेट में आने की वजह से दुर्लभ प्रजाति के जानवर जलकर राख हो रहे हैं।

आपको जानकर में बता दें, इस जंगल में इसी साल 72 हजार से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें इस जंगल में लगी छोटी व बड़ी सभी तरह की आग को शामिल किया गया है। जंगल में आग से हर तरह का नुकसान हो रहा है।

बताया जाता है कि अमेजन पूरी दुनिया में मौजूद ऑक्सीजन का 20 % हिस्सा उत्सर्जित करता है। यही नहीं अमेजन के जंगलों में 16 हजार से ज्यादा पेड़-पौधों की प्रजातियां और 25 लाख से ज्यादा कीड़ों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दुनिया भर के लोग आग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर मीडिया से मामले पर फोकस करने की गुजारिश की है। इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों स्टार्स शामिल है।