

नई दिल्ली। मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के साथ है।
बारह वर्ष पहले 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में आतंकवादियों के हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।मृतकों में छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कैले ब्राउन ने अपने ट्वीट में कहा कि मुंबई हमले के अपराधियों को पकड़ने और पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अमेरिका प्रतिबद्ध है। हमले के लिए जिम्मेदार सभी अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए अमेरिका प्रयास करेगा।