Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amethi Lok Sabha seat counting, Vaynad Lok Sabha seat countin - राहुल गांधी वायनाड सीट से दो लाख मतों से आगे, अमेठी में चार हजार से पीछे - Sabguru News
होम Delhi राहुल गांधी वायनाड सीट से दो लाख मतों से आगे, अमेठी में चार हजार से पीछे

राहुल गांधी वायनाड सीट से दो लाख मतों से आगे, अमेठी में चार हजार से पीछे

0
राहुल गांधी वायनाड सीट से दो लाख मतों से आगे, अमेठी में चार हजार से पीछे
Amethi Lok Sabha seat counting, Vaynad Lok Sabha seat countin
Amethi Lok Sabha seat counting, Vaynad Lok Sabha seat countin
Amethi Lok Sabha seat counting, Vaynad Lok Sabha seat countin

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड लोकसभा सीट से दो लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से 4674 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

इस बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे गांधी वायनाड सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पी पी सुनीर से 204533 मतों से आगे हैं। अमेठी से सांसद गांधी हालांकि पार्टी की इस परंपरागत सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ईरानी से 4674 मतों से पीछे हैं।

बीजेपी अपने बूते स्पष्ट बहुमत की ओर

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से अच्छी बढ़त बनाये हुए हैं जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से आगे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा है। गांधी पार्टी की परंपरागत उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पीछे हैं जबकि केरल की वायनाड सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।

दिल्ली की चांदनी चौक सीट से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन आगे चल रहे हैं जबकि तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से पीछे हैं। पूरा पड़े