Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit Shah called meeting of BJP office bearers at Central Party headquarters - अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलायी - Sabguru News
होम Delhi अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलायी

अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलायी

0
अमित शाह ने  पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलायी
Amit Shah called meeting of BJP office bearers at Central Party headquarters
Amit Shah called meeting of BJP office bearers at Central Party headquarters
Amit Shah called meeting of BJP office bearers at Central Party headquarters

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों एवं संगठन मंत्रियों की आज यहां बैठक शुरु हो गयी जिसमें संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा किये जाने की संभावना है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केन्द्रीय पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलायी है। बैठक में पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महासचिव हिस्सा ले रहे हैं। बैठक शुरु होने के पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा, भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती, छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी की पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी पार्टी मुख्यालय पहुंच गये थे थे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी, संगठन चुनाव और हाल के लोकसभा चुनाव परिणाम पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, हरियाणा और झाारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया जा सकता है। शाह के अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त हो गया है और उन्हें केन्द्र में गृह मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद की परम्परा रही है जिसके कारण भी नये अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अटकलें लगायी जा रही है।

पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जे पी नड्डा को इस बार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया गया है जिसके कारण उन्हें भाजपा के अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। संगठनात्मक चुनाव के पूरा होने पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की परम्परा रही है। इसके लिए कम से कम आधे राज्यों में संगठनात्मक चुनाव जरुरी है।