Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमित शाह ने पत्नी के साथ कोल्हापुर में किए महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन - Sabguru News
होम Headlines अमित शाह ने पत्नी के साथ कोल्हापुर में किए महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन

अमित शाह ने पत्नी के साथ कोल्हापुर में किए महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन

0
अमित शाह ने पत्नी के साथ कोल्हापुर में किए महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन

कोल्हापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पत्नी सोनल के साथ महाराष्ट्र में कोल्हापुर शहर के श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

शाह एक दिन के दौरे पर आज दोपहर एक विशेष विमान से यहां पहुंचे। वह हवाईअड्डे से सीधे महालक्ष्मी मंदिर गए और उन्होंने पीठासीन देवी की पूजा अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पश्चिमी महाराष्ट्र देवस्थान समिति के सचिव शिवराज नाइकवाड़ी और उसके पदाधिकारियों ने शाह, शिंदे और फडणवीस का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री चंद्रकांत पाटिल, जिला पालक मंत्री दीपक केसरकर, सांसद धनंजय महादिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, जिला अध्यक्ष राहुल चिकोड सहित जिले के अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

शाह ने मंदिर दर्शनों के बाद आज मराठा योद्धा राजा की जयंती के अवसर पर शिवाजी चौक क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने शिंदे और फडणवीस के साथ ऐतिहासिक दशहरा चौक पर राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।