Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम की प्रतिमा की रखी आधारशिला - Sabguru News
होम Northeast India Arunachal Pradesh अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम की प्रतिमा की रखी आधारशिला

अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम की प्रतिमा की रखी आधारशिला

0
अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम की प्रतिमा की रखी आधारशिला

ईटानगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में वक्रो के पास परशुराम कुंड में भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची पीतल की प्रतिमा की आधारशिला रखी।.

प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए गृहमंत्रर ने लोहित नदी से लगे ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पर भगवान परशुराम की पांच फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी और स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी बात की।

इससे पहले यहां पहुंचने पर शाह का सांस्कृतिक प्रमुखों ने स्वागत किया। इस मौके पर शाह के साथ केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उप मुख्यमंत्री चोवना मेन तथा सांसद तपीर गाओ भी मौजूद रहे।

भगवान परशुराम को समर्पित यह प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहित नदी से निचले हिस्से में तथा लोहित जिला मुख्यालय तेजू से 21 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह तीर्थ स्थल देसी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु, साधु आते हैं और जनवरी महीने में मकर संक्रांति के मौके पर पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं।

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री नामसाई लौट गए, जहां पर वह प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कोर समूह, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ गोल्डेन पगोडा अतिथि गृह में बैठक करेंगे।