Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राफेल पर बवाल के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस: शाह - Sabguru News
होम Breaking राफेल पर बवाल के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस: शाह

राफेल पर बवाल के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस: शाह

0
राफेल पर बवाल के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस: शाह
Amit Shah said Congress apologized to the country for the ruckus on Rafale
Amit Shah said Congress apologized to the country for the ruckus on Rafale
Amit Shah said Congress apologized to the country for the ruckus on Rafale

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय कांग्रेस तथा उसके नेताओं के दुर्भावनापूर्ण अभियान को करारा जवाब है और कांग्रेस तथा उसके नेताओं को इस मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल मामले में आज सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किये जाने के बाद शाह ने टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अब यह साबित हो गया है कि राफेल मामले पर संसद में हंगामा झूठ और पाखंड था।

संसद में जो समय बर्बाद हुआ उसे जनकल्याण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद कांग्रेस और उसके नेताओं जो राजनीति को राष्ट्रीय हित से उपर मानते हैं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला उन नेताओं तथा दलों को करारा जवाब है जो दुर्भावनापूर्ण और आधारहीन अभियानों पर