Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit Shah says Plastic biggest problem for environment - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad स्वच्छता और पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे बड़ी समस्या: अमित शाह

स्वच्छता और पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे बड़ी समस्या: अमित शाह

0
स्वच्छता और पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे बड़ी समस्या: अमित शाह
Plastic biggest problem for sanitation and environment Amit Shah
 Plastic biggest problem for sanitation and environment Amit Shah
Plastic biggest problem for sanitation and environment Amit Shah

अहमदाबाद | केंद्रीय गृह मंत्री तथा भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने पर्यावरण और स्वच्छता के लिए प्लास्टिक को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए लोगाें विशेष रूप से महिलाओं से इससे निपटने में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया।

शाह ने आज यहां अहमदाबाद महानगरपालिका के मिशन मिलियन ट्री अभियान के समापन तथा इलेक्ट्रिक बस सेवा और बैटरी चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर हमने अपने घर, गांव और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है पर स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा की राह में सबसे बड़ी समस्या प्लास्टिक है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्लास्टिक मुक्त भारत की कल्पना की है जिसे साकार करना होगा।

शाह ने कहा कि हमे ऐसा काम नहीं करना चाहिए कि गायों के पेट में से दस दस किलो प्लास्टिक निकालना पड़े। इसकी जगह कपड़े का झोला इस्तेमाल करे जों दस साल तक काम आता है और प्लास्टिक से हमे बचाता है। अगर पृथ्वी की जीवनरेखा को बचाना है तो प्लास्टिक छोड़ कर कपड़े की थैली का इस्तेमाल होना चाहिए। मै विशेष रूप से महिलाओं से अपील करने आया हूं कि शाक सब्जी और किराने के सामान लेने के लिए कपड़े की थैली का ही इस्तेमाल करें। सरकार प्लास्टिक के रोकथाम के लिए अनेक उपाय कर रही है पर लोगों को भी इसके सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।