Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit shah will address public in sirohi on 27 Nov - Sabguru News
होम Latest news भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 को सिरोही में, ये है रूपरेखा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 को सिरोही में, ये है रूपरेखा

0
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 को सिरोही में, ये है रूपरेखा
सिरोही में अमित शाह की रैली के लिए आमंत्रण देने के लिए निकले भाजपाई।
सिरोही में अमित शाह की जनसभा की तैयारियों के आयोजित बैठक को संबोधित करते तरूण चुग।
सिरोही में अमित शाह की जनसभा की तैयारियों के आयोजित बैठक को संबोधित करते तरूण चुग।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को सिरोही में जनसभा को संबोधित करेंगे। सिरोही, रेवदर और पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली यह जनसभा अरविंद पेवेलियन में होगी।

इसके लिए रविवार को शाह की यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुंग, राज्यसभा के मुख्य सचेतक व शाह की यात्रा के राजस्थान प्रभारी नारायण पंचारिया तथा शाह की यात्रा के सिरोही जिले के संयोजक आरएस ढाका ने भाजपा के विधानसभा कार्यालय में जिले से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

सिरोही में अमित शाह की रैली के लिए आमंत्रण देने के लिए निकले भाजपाई।
सिरोही में अमित शाह की रैली के लिए आमंत्रण देने के लिए निकले भाजपाई।

-आमंत्रण के लिए बांटे पीले चावल
अमित शाह की जनसभा अरविंद पेवेलियन में मंगलवार को सवेरे दस बजे होगी। इसकी तैयारियां जारी हैं। इसमें करीब पैतीस-चालीस हजार लोगों की उपस्थिति की लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिले समेत, मंडल और बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या जुटाने का लक्ष्य दिया है।

इसके साथ मोर्चों को भी संख्या बल दिखाने में सहयोग के लिए कहा गया है। इसके लिए सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने रविवार शाम को सिरोही शहर में बाजारों में घूमकर पीले चावल बांटकर अमित शाह की रैली में आने का आमंत्रण दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=UGQRtOC4Drc