Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit Shah's assets grow 3 times in 7 years to Rs 38.81 cr, poll affidavit-अमित शाह के पास 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पत्नी भी 8 करोड़ की मालिक - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad अमित शाह के पास 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पत्नी भी 8 करोड़ की मालिक

अमित शाह के पास 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पत्नी भी 8 करोड़ की मालिक

0
अमित शाह के पास 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पत्नी भी 8 करोड़ की मालिक

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास कुल 30 करोड़ 48 लाख रूपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी सोनल बेन के पास भी सवा आठ करोड़ रूपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति है।

गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर आज शाह की ओर से दायर नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे में आय के ब्यौरे के अनुसार उनके पास सात कैरेट हीरे के अलावा 25 किलो चांदी समेत 35 लाख से अधिक के जेवरात है जिनमें लगभग 30 लाख के पुश्तैनी और शेष स्व अर्जित आय से खरीदे गए हैं जबकि पत्नी के पास 63 कैरेट हीरे और एक किलो 620 ग्राम सोना समेत 63 लाख से अधिक के जेवरात हैं।

शाह का शेयरों आदि में कुल निवेश 17 करोड़ 59 लाख रूपए से अधिक का है जबकि उनकी पत्नी का शेयरों आदि में निवेश 4 करोड़ से 36 लाख से अधिक का है।

शाह के पास मात्र 20633 रूपए की नकदी और पत्नी के पास 72578 रूपए की नकदी है जबकि दोनो के बैंक खातों में क्रमश: 18,89,710 रू और 18,72,172 रूपए हैं। दोनों के ऊपर कुल क्रमश: 15,77,037 रूपए और 31,92,550 रूपए का बैंक ऋण/देनदारी भी है।

शाह की कुल 12,24,75,093 रूपए मूल्य की अचल सपत्ति में 7,67,50,000 रूपए की पुश्तैनी और शेष उनके स्वयं की कमाई की है1 18,24,46,224 रूपए की चल संपत्ति में 14,97,92,563 रूपए पुश्तैनी है। पत्नी की कुल 3,05,23,738 रूपए की अचल संपत्ति में 80,23,738 रूपए की संपत्ति पुश्तैनी है शेष उनकी स्व अर्जित कमाई के हैं।

सोनल शाह की पूरी 5,27,38,692 रूपए की चल संपत्ति उनकी स्व अर्जित कमाई का है। सोनलशाह को हलफनामे में गृहिणी बताया गया है पर किराये, शेयर आदि से उनकी आय बताई गई है। इसी तरह शाह को भी राज्यसभा सांसद के तौर पर उनके वेतन भत्ते के अलावा किराये, शेयर आदि से आय बताई गई है।