
जींद। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश में आगमन बना हुआ है। हाल ही में रोहतक दौरे के बाद वे आगामी 15 फरवरी को जींद जिले में आएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जिले के प्रचार सचिव राजवीर रोहिला ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी की जींद आएंगे। शाह के स्वागत में कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत करेंगे। शाह के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से जुटे हैं।
मंडल और बूथ स्तर तक कवायद जारी है तथा प्रति बूथ 20 बाइक सवारों के रैली में भाग लेने पर जोर दिया गया है। अकेले पीलूखेडा मंडल में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि एक हजार बाइक सवार पार्टी कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे।