Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमिताभ बच्चन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए की 3 विमानों की व्यवस्था - Sabguru News
होम India City News अमिताभ बच्चन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए की 3 विमानों की व्यवस्था

अमिताभ बच्चन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए की 3 विमानों की व्यवस्था

0
अमिताभ बच्चन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए की 3 विमानों की व्यवस्था

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 1200 प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए तीन उड़ानों की व्यवस्था की है।

बच्चन ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वातानुकीलित बसों से मजदूरों को उनके गृहनगर वापस भेजा था। मुंबई में अमिताभ बच्चन और माहिम दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर यह व्यवस्था की गई थी|

माहिम दरगाह ट्रस्ट के सईद साबिर के अनुसार 800 मजदूरों का पहला जत्था आज सुबह मुंबई से प्रयागराज और अन्य स्थान के लिए रवाना हो गया है जबकि शेष लोग जल्द ही रवाना होंगे।

बच्चन के कार्यालय के अधिकारियों में से एक ने कहा कि सब कुछ अत्यंत शांति के साथ किया जा रहा है क्योंकि बच्चन जी यह नहीं चाहते हैं कि इसे प्रचारित किया जाए। उन्हें प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा ने हिला दिया और उनकी मदद करने का फैसला किया। शुरुआती योजना के अनुसार श्रमिकों को ट्रेन से घर भेजने की थी, लेकिन बाद में विमान से भेजने की व्यवस्था की गई।

बच्चन पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और कुछ अन्य राज्यों में प्रवासियों को पहुंचाने के लिए कुछ और उड़ानों की व्यवस्था कर रहे हैं। एक हफ्ते पहले, उन्होंने अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को उनके मूल स्थानों तक पहुंचाने के लिए 10 बसों की व्यवस्था की थी।