Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amitabh bachchan is in controversy after his tweet on mumbai metro - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अमिताभ के घर जलसा और प्रतीक्षा के बाहर जमकर प्रदर्शन, जानिए आखिर क्या है मामला

अमिताभ के घर जलसा और प्रतीक्षा के बाहर जमकर प्रदर्शन, जानिए आखिर क्या है मामला

0
अमिताभ के घर जलसा और प्रतीक्षा के बाहर जमकर प्रदर्शन, जानिए आखिर क्या है मामला
amitabh-bachchan-is-in-controversy-after-his-tweet-on-mumbai-metro
amitabh-bachchan-is-in-controversy-after-his-tweet-on-mumbai-metro
amitabh-bachchan-is-in-controversy-after-his-tweet-on-mumbai-metro

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों एक विवाद में फंस गए है। उनके घर जलसा और प्रतीक्षा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने आरे जंगल को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में मुंबई मेट्रो की तारीफ कर दी थी।

उन्होंने करते हुए लिखा, ये प्रदूषण का समाधान है। मेरे एक दोस्त को मेडिकल इमरजेंसी थी, उसने कार के बदले मेट्रो से जाना चुना। वापस आकर उसने बताया कि मेट्रो तेज, सुविधाजनक और सबसे सही है। बिग बी ने आगे लिखा, ‘प्रदूषण का समाधान, अधिक पेड़ उगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं। क्या आपने लगाए हैं?’

बिग बी के इस ट्वीट के बाद से प्रदर्शन का सिलसिला जारी हो गया। गुरुवार को अमिताभ के घर ‘प्रतीक्षा’ के बाहर कई लोगों ने उनके एक ट्वीट के बाद प्रदर्शन किया। इससे पहले बुधवार को कई लोगों ने उनके दूसरे घर यानि जलसा के बाहर भी प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

आपको जानकारी में बता दें, यह प्रदर्शन मुंबई में मेट्रो कार शेड 3 लोकेशन को आरे के जंगल इलाके से बदल कर कंजुरमार्ग ले जाया जा रहा है। अगर यह परियोजना कंजुरमार्ग आई तो 2700 पेड़ों को काट दिया जायेगा।