Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमृता धवन दिल्ली महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष - Sabguru News
होम Delhi अमृता धवन दिल्ली महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

अमृता धवन दिल्ली महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

0
अमृता धवन दिल्ली महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस की तेज तर्रार युवा महिला नेता अमृता धवन को दिल्‍ली महिला कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्त किया गया है। धवन को पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्‍ठा मुखर्जी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धवन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

धवन एनएसयूआई और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वेणुगोपाल कहा कि दिल्ली प्रदेश की निवर्तमान अध्यक्ष मुखर्जी के योगदान की सोनिया गांधी ने सराहना की है। मुखर्जी को जनवरी 2018 में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।