Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आनंद राठी ग्रुप ने PM Cares Fund के लिए 1.51 करोड़ का चेक शेखावत को सौंपा - Sabguru News
होम Delhi आनंद राठी ग्रुप ने PM Cares Fund के लिए 1.51 करोड़ का चेक शेखावत को सौंपा

आनंद राठी ग्रुप ने PM Cares Fund के लिए 1.51 करोड़ का चेक शेखावत को सौंपा

0
आनंद राठी ग्रुप ने PM Cares Fund के लिए 1.51 करोड़ का चेक शेखावत को सौंपा

नई दिल्ली/जयपुर। कोरोना महामारी के विरुद्ध चल रहे युद्ध में देश को मजबूत बनाए रखने के लिए आनंद राठी ग्रुप ने पीएम केयर्स फंड में 1.51 करोड़ रुपए की राशि का योगदान दिया है। ग्रुप की ओर से इस राशि का चेक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपा गया।

शेखावत ने कहा कि आज जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था विषम परिस्थितियों से जूझ रही है। भविष्य अनिश्चितताओं से घिरा है। तब भी नि:स्वार्थ सेवाभाव के साथ परोपकार के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने देशसेवा के इस महान कार्य के लिए आनंद राठी ग्रुप का हृदय से धन्यवाद दिया।

गहलोत को 98 लाख रूपए से अधिक के चेक भेंट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न दानदाताओं और संस्थाओं की ओर से 98 लाख एक हजार 21 रूपए के चेक मुख्यमंत्री सहायता ‘कोष कोविड-19 राहत कोष‘ के लिए भेंट किए गए।

गहलोत को फेडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंड्रस्ट्री के अध्यक्ष इशविन्दर सिंह ने 50 लाख रूपए का चेक भेंट किया। उनके साथ समाजसेवी राजीव अरोड़ा एवं विधायक प्रतापसिंह सिंघवी भी उपस्थित थे।

गहलोत को राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ज्ञानेन्द्र कुमार जैन ने बैंक की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का 25 लाख 50 हजार 21 रूपए का चैक कोविड-19 राहत कोष के लिए भेंट किया। उनके साथ बैंक के जोधपुर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अभिमन्यू चारण भी थे।

इसी प्रकार गहलोत को तमिलनाडू पान ब्रोकर्स एसोसिएशन, चेन्नई के अध्यक्ष स्वामी तेजानंद जी ने 11 लाख रूपए का चैक भेंट किया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी उपस्थित थे। जयपुर क्लब लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने 11 लाख रूपए का चेक तथा जोधपुर के अशोक बालोटिया ने 51 हजार रूपए का चेक कोविड-19 राहत कोष के लिए दिया।