![आनंदीबेन पटेल ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ आनंदीबेन पटेल ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/anandi-patel.jpg)
![Anandiben Patel take oath Chhattisgarh Governor](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/anandi-patel.jpg)
रायपुर । मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की आज शपथ ले ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने राजभवन में आयोजित सादे समारोह में आनंदी बेन पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, राज्य के मुख्य सचिव अजय सिंह,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन सिंह,सचिव सुबोध सिंह मौजूद थे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी टंडन के निधन के बाद आनंदी बेन पटेल को केन्द्रीय गृह मंत्रालय की संस्तुति पर राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।सुश्री पटेल भोपाल से आज ही सुबह शपथ के लिए आई थी।शपथ ग्रहण के बाद वह कुछ देर रूकने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो गई।