Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Anant Singh bail plea rejected AK-47 case patna bihar - Sabguru News
होम Bihar AK-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह की जमानत याचिका नामंजूर

AK-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह की जमानत याचिका नामंजूर

0
AK-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह की जमानत याचिका नामंजूर
Anant Singh's bail plea rejected in AK-47 and hand grenade case
Anant Singh's bail plea rejected in AK-47 and hand grenade case
Anant Singh’s bail plea rejected in AK-47 and hand grenade case

पटना घर से एके-47 बरामदगी मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। अनंत सिंह की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बाढ़ कोर्ट के एसीजीएम फर्स्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज की है। इससे पहले कोर्ट में विधायक अनंत सिंह की तरफ से उनके वकीलों रजनीश कुमार और मधुसुदन सिंह ने जिरह की थी।

उन्होंने उनका पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस ने जहां से एके-47 हथियार बरामद किया है वो विधायक का पुश्तैनी मकान है। और इस मकान में हथियार रखवाना विरोधियों की साजिश हो सकती है। कोर्ट ने अनंत सिंह के वकील की इन दलीलों को सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब अनंत सिंह के वकील सेशन कोर्ट जा सकते हैं। इस केस में फरार चल रहे मोकामा विधायक ने पिछले महीने दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम उनको लेकर पटना आई थी।

अनंत सिंह खुद और उनकी पत्नी नीलम देवी ने भी इस मामले में अपने पति को पूरी तरह से निर्दोष बताया है। उनके मुताबिक ये विरोधियों की साजिश है जिसके तहत सत्ता में शामिल कुछ लोगों ने अनंत सिंह को फंसाया है।