Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आंध्र प्रदेश : पूर्वी गोदावरी जिले में वैन के पलटने से 7 की मौत,15 घायल - Sabguru News
होम Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : पूर्वी गोदावरी जिले में वैन के पलटने से 7 की मौत,15 घायल

आंध्र प्रदेश : पूर्वी गोदावरी जिले में वैन के पलटने से 7 की मौत,15 घायल

0
आंध्र प्रदेश : पूर्वी गोदावरी जिले में वैन के पलटने से 7 की मौत,15 घायल

काकीनाड़ा। आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के राजामुंदरी से 45 किलोमीटर दूर गाेकावरम मंडल की थांतिकोंडा पहाड़ी से शुक्रवार तड़के एक वैन के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थांतिकोंडा पहाड़ी पर स्थित श्री कल्याण वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लोग वैन से घर लौट रहे थे। ब्रेक फेल हाेने से वैन पहाड़ी से पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गई जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया पांच घायलों को राजामुंदरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य घायलों को गोकावरम सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रारंभिक रिपाेर्ट में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। मृतकों की पहचान याला श्रीदेवी (35), याला नागा श्रीलक्ष्मी (10) कम्भाला भानू (35), सिंहाद्री प्रसाद (25), पी नरसिम्हम (34), सी हेमा श्रीलता (12) और एस गाेपालकृष्णना (72) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोकावरम के उपनिरीक्षक, कोरुकोंडा के निरीक्षक, राजामुंद्री शहर के उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं।