Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आंध प्रदेश : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता समेत 9 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Andhra Pradesh आंध प्रदेश : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता समेत 9 लोगों की मौत

आंध प्रदेश : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता समेत 9 लोगों की मौत

0
आंध प्रदेश : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता समेत 9 लोगों की मौत

अनंतपुर। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के उरावकोंडा मंडल के बुडागवी गांव में रविवार को कार और लॉरी की भीषण टक्कर में भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया की एक बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लक्कवरम गांव लौटते समय भाजपा नेता कोका वेनकट्प्पा की कार और लॉरी टक्कर से नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं और दो लड़के शामिल है। सभी मृतक भाजपा नेता के संबंधी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उरावाकोंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में से आठ की पहचान अशोक, राधा, सरस्वती, शिवाम्मा, सुभद्रा, स्वाति, जगनावी, वेनकट्प्पा के रूप में हुई है। जबकि अन्य एक पहचान होनी शेष है।

भाजपा राज्य अध्यक्ष सोमु विर्राजु ने हादसे में कोका वेंकटप्पा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वेंकट्प्पा और उनके परिजनों की मौत से गहरे दुख में हूं। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबु नायडु ने भीषण हादसे में गहरा शोक व्यक्त किया है।