Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कुरनूल में भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास - Sabguru News
होम Andhra Pradesh कुरनूल में भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास

कुरनूल में भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास

0
कुरनूल में भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्रप्रदेश के कुरनूल में भगवान श्रीराम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया।

इस अवसर पर शाह ने कहा कि आज कुरनूल के मंत्रालयम गांव में 500 करोड़ रुपए से अधिक लागत की श्रीराम की भव्य पंचलोहा प्रतिमा का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि मंत्रालयम में स्थापित यह 108 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा युगों-युगों तक समग्र दुनिया को हमारे सनातन धर्म का संदेश देगी और वैष्णव परंपरा को देश और दुनिया में मजबूत करेगी। 108 हमारी हिन्दू संस्कृति में बहुत ही पवित्र संख्या है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित मंत्रालयम गांव में 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ यह प्रोजेक्ट ढाई साल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालयम गांव राघवेन्द्र स्वामी के मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध स्थान है। साथ ही, इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। इसी तुंगभद्रा के किनारे महान विजय नगर साम्राज्य का उदभव हुआ था जिसने आक्रान्ताओं को खदेड़ कर स्वदेश और स्वधर्म को पुनर्स्थापित किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालयम साहित्य प्रकल्प के तहत आवास, अन्‍न दानम, प्राण दानम, विद्या दानम, पेयजल और गौ संरक्षण के कई सारे विषयों को आगे बढ़ाया गया है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में कई वर्षों से लंबित श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कर उसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। अब जल्द ही श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना होगी और सैकड़ों वर्षों के बाद एक बार फिर प्रभु श्रीराम अपने निज गृह में विराजमान होंगे।