Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आंध्र प्रदेश में मिनी बस, लॉरी की टक्कर में आठ श्रद्धालुओं की मौत - Sabguru News
होम Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश में मिनी बस, लॉरी की टक्कर में आठ श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश में मिनी बस, लॉरी की टक्कर में आठ श्रद्धालुओं की मौत

0
आंध्र प्रदेश में मिनी बस, लॉरी की टक्कर में आठ श्रद्धालुओं की मौत

नेल्लोर। आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के बुचिरेड्डीपालेम मंडल के दामारामदुगु गांव में रविवार को मिनी बस और लॉरी की टक्कर में पांच महिलाओं सहित आठ श्रद्धालुओं को मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि तमिलनाडु के रहने वाले एक समूह के 16 लोग तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। सभी श्रद्धालु श्रीसेलम के दर्शन करने के बाद नेल्लोर की ओर जा रहे थे। मिनी बस ने पेट्रोल पंप पर खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी जिसमें सात लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जगदीश, पद्मीनी, नंदकुमार, रेवती, सुजाता, आशा, देवी और गुर्नाधा रेड्डी (वाहन चालक) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वाहन चालक नींद में था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

क्षेत्रीय पुलिस निरीक्षक सुरेश बाबू घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटाकर यातायात जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया है।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। रविवार को यहां अपने संदेश में उन्होंने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान एक अन्य सड़क दुर्घटना में तीन लोगाें की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए।