
गुंटूर। आंध्र प्रदेश में अचमपेट मंडल के मदीपाडु गांव में शुक्रवार को कृष्णा नदी में डूबने से छह वैदिक छात्रों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि श्वेता श्रुंगाचलम वैदिक स्कूल के कुछ छात्र शुक्रवार शाम कृष्णा नदी में तैरने के लिए गए थे लेकिन नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शिव शर्मा, नीतीश कुमार दीक्षित, हर्षत शुक्ला, अंशुमन शुक्ला और सुब्बम त्रिवेदी के रूप में हुई है। सभी मृतक 20 उम्र साल से कम हैं। एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सभी शवों को नदी से निकाल लिया गया है। मृतक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले है और वे वैदिक अध्ययन कर रहे थे।