Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आंध्र प्रदेश : नाबालिग से रेप के आरोप में स्वामी पूर्णानंद अरेस्ट - Sabguru News
होम Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : नाबालिग से रेप के आरोप में स्वामी पूर्णानंद अरेस्ट

आंध्र प्रदेश : नाबालिग से रेप के आरोप में स्वामी पूर्णानंद अरेस्ट

0
आंध्र प्रदेश : नाबालिग से रेप के आरोप में स्वामी पूर्णानंद अरेस्ट

विशाखापत्तनम। आन्ध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम पुलिस ने एक नाबालिग से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में स्वामी ज्ञानानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी पूर्णानंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिशा थाने के सहायक पुलिस आयुक्त सीएच विवेकानंद ने बताया कि विजयवाड़ा में पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर वेंकोजीपलेम स्थित स्वामी ज्ञानानंद आश्रम के स्वामी पूर्णानंद को गिरफ्तार किया गया, जो एक अनाथालय और वृद्धाश्रम चलाते हैं। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे प्रताड़ित किया और बार-बार उसका यौन शोषण किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर, हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार की सजा) और पॉक्सो अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का विजयवाड़ा में मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीड़िता का विजयवाड़ा में मेडिकल परीक्षण जारी है। आश्रम में चार किशोरियों सहित 12 अनाथ बच्चे रहते हैं। इसी दौरान, आश्रम के सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्वामी पूर्णानंद के खिलाफ यह मामला उनकी बेशकीमती जमीनों को हड़पने की साजिश है।