Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अनिल कपूर और अर्जुन कपूर करेंगे नो इंट्री के सीक्वल में इंट्री
होम Entertainment Bollywood अनिल कपूर और अर्जुन कपूर करेंगे नो इंट्री के सीक्वल में इंट्री

अनिल कपूर और अर्जुन कपूर करेंगे नो इंट्री के सीक्वल में इंट्री

0
अनिल कपूर और अर्जुन कपूर करेंगे नो इंट्री के सीक्वल में इंट्री
Anil Kapoor and Arjun Kapoor will enter the sequel of No Entry
Anil Kapoor and Arjun Kapoor will enter the sequel of No Entry
Anil Kapoor and Arjun Kapoor will enter the sequel of No Entry

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने भतीजा अर्जुन कपूर के साथ ‘नो इंट्री’ के सीक्वल में काम कर सकते हैं। बोनी कपूर निर्मित और अनीस बज्मी निर्देशित वर्ष 2005 में प्रदर्शित ‘नो इंट्री’ के सीक्वल बनाये जाने की चर्चा काफी समय से हो रही है।

फिल्म से कभी सलमान खान का नाम जोड़ा जाता है, कभी किसी और का। चर्चा है कि अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ‘नो एंट्री’की सीक्वल फिल्म में फाइनल हो चुके हैं। सलमान खान ने लंबे समय तक फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, जिसके बाद निर्माता ने अर्जुन कपूर को अप्रोच किया है।

अनीस बज्मी फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान ने मुख्य किरदार निभाए थे। अनीस बज्मी यही कास्ट दोबारा चाह रहे थे। लेकिन सलमान ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। कहा जा रहा है कि सलमान फिल्म ‘नो इंट्री’के सीक्वल की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे इसीलिए उन्होंने फिल्म को नामंजूर कर दिया।