Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिंदी समाचार- पैसे कमाने के लिये रेस 3 में काम किया: अनिल कपूर
होम Entertainment Bollywood पैसे कमाने के लिये रेस 3 में काम किया: अनिल कपूर

पैसे कमाने के लिये रेस 3 में काम किया: अनिल कपूर

0
पैसे कमाने के लिये रेस 3 में काम किया: अनिल कपूर
Anil Kapoor worked in Race 3 to earn money
Anil Kapoor worked in Race 3 to earn money
Anil Kapoor worked in Race 3 to earn money

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने पैसे कमाने के लिये फिल्म रेस 3 में काम किया है। अनिल कपूर की हाल ही में फिल्म रेस 3 प्रदर्शित हुयी है।

फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका थी। फिल्म उम्मीद के अनुरूप कारोबार नहीं कर सकी। अनिल कपूर ने रेस 3 में काम करने संबधी सवाल के जवाब में कहा की जब भी मैं कोई फिल्म साइन करता हूं तो पैसों के बारे में सोचता हूं। अभिनय मेरा प्रोफेशन है। इसी से मेरे रोज के रोटी-पानी का बंदोबस्त होता है।

अनिल ने कहा की यदि मैं ज्यादा पैसे कमाने की तरफ ध्यान नहीं दूंगा तो मेरा गुजारा कैसे चलेगा। मेरी बीवी मेरा घर में आना-जाना बंद कर देगी. इसलिए मेरे लिए ये बहुत जरूरी है। वह इन दिनों आने वाली फिल्म फन्ने खां के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें अनिल कपूर ने एक टैक्सी ड्राइवर का रोल प्ले किया है। फिल्म में वह अपनी बेटी के सिंगर बनने का सपना पूरा करते नजर आएंगे।

इसके अलावा वह फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का भी हिस्सा होंगे। इस फिल्म में भी उनके साथ राजकुमार राव होंगे। साथ ही पहली बार वह अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे।