

SABGURU NEWS | ग्वालियर मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के निवासी अनिरूद्ध सिंह को ब्रिटेन में प्रकाशित होने वाले एक साप्ताहिक समाचार पत्र ‘एशियन वाॅयस’ ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया है।
श्री सिंह के पिता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे अनिरुद्ध सिंह को एक मार्च को लंदन में 12वें एशियन वायस पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अनिरुद्ध सिंह की माता श्रीमती माया सिंह मध्यप्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री हैं। श्री सिंह लंदन में व्ही.एफ.एस. ग्लोबल सर्विस के यूरोप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर हैं। यह कंपनी विभिन्न देशों के विदेश मंत्रालयों के माध्यम से वीजा संबंधी सेवाएं देती है, जिससे वीजा लेने वालों को सहायता मिलती है।
एशियन वाॅयस समाचारपत्र 1972 से यूरोप में प्रकाशित होता है। प्रकाशन का यह सम्मान ऐसे लोगों को दिया जाता है जो समाज में अपने तरीके से सेवा करते हैं।
श्री सिंह के अतिरिक्त इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पाकिस्तानी मूल के ब्रिटेन में कैबिनेट मंत्री साजिद जाविद को भी सम्मानित किया गया।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो