Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : शास्त्री नगर में RSS की श्रीराम शाखा का वार्षिकोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : शास्त्री नगर में RSS की श्रीराम शाखा का वार्षिकोत्सव

अजमेर : शास्त्री नगर में RSS की श्रीराम शाखा का वार्षिकोत्सव

0
अजमेर : शास्त्री नगर में RSS की श्रीराम शाखा का वार्षिकोत्सव


अजमेर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर महानगर की शास्त्रीनगर में लगने वाली श्रीराम तरुण शाखा का का वार्षिकोत्सव रविवार को भक्त प्रहलाद पार्क में आयोजित किया गया।

इस मौके पर स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर संचलन, सूर्य नमस्कार, समता प्रदर्शन, आत्मरक्षा के लिए नियुद्ध, दंड के प्रयोग का मनोहारा नजारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शाखा का वार्षिक प्रतिवेदन पढा गया साथ ही सुभाषित तथा अमृत वचन का सामूहिक पाठ हुआ। युवाओं में जोश भर देने वाले गीत हो जाओ तैयार साथियों हो जाओं तैयार….का सबने दोहरान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संघचालक सुनील जैन ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी अनादि सरस्वती का सान्निध्य ​प्राप्त हुआ। जैन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुत्व के लिए समर्पण ही हमारी पहचान है। हमारे लिए देश का स्वाभिमान सर्वोपरि है। संघ की सतत चल रही मौन साधना संस्कारवान युवा पीढी का सृजन कर रही है। इस साधना के जरिए सनातन शक्ति को और गतिशील करने के लिए जरूरी है कि हर घर से एक बालक संघ स्थान तक पहुंचे। संघ स्थान ही ऐसी जगह है जहां मानसिक विकास, शैक्षणिक, बौद्धिक विकास तथा शारीरिक प्रशिक्षण के जरिए राष्ट्र से अटूट प्रेम करने वाला कार्यकर्ता तैयार होता है।

साध्वी अनादि सरस्वती ने अपने ओजस्वी संबोधन में देश में धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओं के साथ पक्षपात करने वाली शक्तियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि हम लाठी रखते हैं तो अपराधी करार दिए जाते हैं और वो तलवारें चलाए तो कोई कुछ नहीं कहता। हिन्दुवादी देश होने के बावजूद गाय माता को काटा जा रहा है। धर्मान्तरण रोकने वाले संतों को टारगेट किया जाता है। हमारी आस्था को चुनौती दी जा रही है। सनातन संस्कृति का हरण करने का कुप्रयास नहीं थम रहा। इस सबका प्रतिकार करने का समय आ गया है।

हाल ही में महिलाओं के फटी जीन्स पहनने को लेकर हुए विवाद की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि फटे पुराने कपडे पहनना फैशन नहीं हो सकता, यह तो दरिद्रता का प्रतीक है। गरीब से गरीब इंसान भी अपना कपडा फटने पर उसे सिलाई करके ही पहनता है। उन्होंने विधर्मियों को चुनौती देते हुए कहा कि हिन्दू समाज अपनी आत्म शक्ति का जगाए और सिंघनांद करें। हर देशवासी राष्ट्र निर्माण में जुटे, यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राम मंदिर निर्माण को लेकर आ रही बाधाओं के अंत पर हर्ष जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सनातन को मानने वालों की विजय है। भगवान श्रीराम का अब भव्य मंदिर अयोध्या में बनाने की तैयारियां चल रही है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को कहा कि एकाग्रता और मन से किया गया कार्य सदैव पवित्र परिणाम देता है। धर्म और कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटना ही स्वयंसेवक की पहचान है।

इस मौके पर नगर संघचालक रामबाबू शर्मा, शास्त्री नगर विकास समिति के अध्यक्ष सम्मान सिंह बडगुर्जर, सिद्धेश्वर महादेेव मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा, शास्त्री नगर विस्तार विकास समिति के अध्यक्ष जेएस राजावत, यूथ क्लब के संजय मंगल समेत बडी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।