Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
छात्रा का यौन उत्पीडन, जेएनयू प्रोफेसर पर मामला दर्ज
होम Delhi छात्रा का यौन उत्पीडन, जेएनयू प्रोफेसर पर मामला दर्ज

छात्रा का यौन उत्पीडन, जेएनयू प्रोफेसर पर मामला दर्ज

0
छात्रा का यौन उत्पीडन, जेएनयू प्रोफेसर पर मामला दर्ज
Another JNU professor booked for alleged sexual harassment
Another JNU professor booked for alleged sexual harassment

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सोशल साइंस विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मिली शिकायत पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराओं और अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार प्रोफेसर लंबे समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। स्थिति भयावह होने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

इसी वर्ष जेएनयू के एक अन्य प्रोफेसर पर भी कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज और उसके बाद गिरफ्तारी हुई थी। बाद में हालांकि उनको जमानत मिल गई थी।