Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Anushka Sharma and Kartik Aryan win Hottest Vegterians - अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को हॉटेस्ट वेजिटेरियंस का ख़िताब - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को हॉटेस्ट वेजिटेरियंस का ख़िताब

अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को हॉटेस्ट वेजिटेरियंस का ख़िताब

0
अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को हॉटेस्ट वेजिटेरियंस का ख़िताब
Anushka Sharma and Kartik Aryan win Hottest Vegterians
Anushka Sharma and Kartik Aryan win Hottest Vegterians
Anushka Sharma and Kartik Aryan win Hottest Vegterians

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता कार्तिक आर्यन को देश के हॉटेस्ट वेजिटेरियंस के ख़िताब से नवाजा गया है। पशु संरक्षण के लिए बनी पीपुल फ़ॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) ने एक ऑन लाइन पोल करवाया था जिसके आधार पर ये नतीजा निकला है।

अनुष्का को वर्ष 2015 में भी हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब्स का ख़िताब मिला था और पिछले साल वो पेटा इंडियन पर्सन ऑफ द ईयर भी चुनी गईं थीं। अनुष्का ने मुंबई के पास जानवरों के लिए रैन बसेरा बनाने और आतिशबाज़ी के शोर से जानवरों को बचाने के लिए मुहिम चलाई है। साथ ही उन्होंने मुंबई में घोड़ा गाड़ियों पर भी पाबंदी लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वेजिटेरियन होना उनके जीवन का सबसे अच्छा निर्णय था। इससे उनमें काफ़ी ऊर्ज़ा का संचार हुआ है और साथ ही जिंदगी भी अच्छी बन गई है।

मेल सेलेब्स के रूप में कार्तिक आर्यन को भी इस साल का हॉटेस्ट वेजिटेरियन का ख़िताब दिया गया है। सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद से काफ़ी लोकप्रिय हुए कार्तिक आर्यन के मुताबिक उन्होंने मीट उद्योग से जुड़ा एक वीडियो देखा था और उसमें जिस तरह से जानवर तड़प रहे थे उसे देखने के बाद उन्होंने शाकाहारी होने का फैसला किया। लोगों को भी मांसाहारी होने से बचना चाहिए।