Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
A. P. J. Abdul Kalam Birth Anniversary - Sabguru News
होम Breaking APJ Abdul Kalam Birth Anniversary : अपने वहीं सच होते है, जो नींद न आने दें…

APJ Abdul Kalam Birth Anniversary : अपने वहीं सच होते है, जो नींद न आने दें…

0
APJ Abdul Kalam Birth Anniversary : अपने वहीं सच होते है, जो नींद न आने दें…
A. P. J. Abdul Kalam Birth Anniversary
A. P. J. Abdul Kalam Birth Anniversary
A. P. J. Abdul Kalam Birth Anniversary

A. P. J. Abdul Kalam Birth Anniversary: देश के मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम (A. P. J. Abdul Kalam) की आज जयंती है। कलाम जितने महान वैज्ञानिक थे, उतने ही शांत व्यक्ति जिनके मन में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पलता था। उन्होंने देश को सबसे खतरनाक और घातक डिफेंस मिसाइलें दी। यही नहीं कलाम का व्यक्तित्व पूरी दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणास्पद रहा है। तो चलिए जानें की जन्मदिवस कुछ खास बातें –

15 अक्‍टूबर 1931 को उनका जन्‍म रामेश्‍वरम में हुआ था। साल 1962 में कलाम पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्वदेशी गाइडेड मिसाइल को डिजाइन किया, जिसके चलते अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें देश को दी।

1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार भी रहे। इसी दौरान उन्होंने वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दोबारा न्यूक्लियर टेस्ट किया। इस परीक्षण ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस परीक्षण ने भारत को परमाणु ताकत बनाया था। कलाम 2002-2007 तक देश के 11वें राष्‍ट्रपति रहे।

वर्ष 2006 में जब कलाम राष्‍ट्रपति थे तब उन्होंने वर्षों पुराना सपना फाइटर जेट में उड़ान भरने का सच हुआ था।

मिले ये सम्‍मान
उन्‍हें 1997 में देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न से भी नवाजा गया था। इससे पहले उन्‍हें 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण सम्‍मान मिल चुका था।