Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ए पी जे अब्दुल कलाम के अग्रज का निधन - Sabguru News
होम India ए पी जे अब्दुल कलाम के अग्रज का निधन

ए पी जे अब्दुल कलाम के अग्रज का निधन

0
ए पी जे अब्दुल कलाम के अग्रज का निधन
APJ Abdul Kalam elder Mohammad Muthu Meera Lebbai Maraikayar passed away
APJ Abdul Kalam elder Mohammad Muthu Meera Lebbai Maraikayar passed away
APJ Abdul Kalam elder Mohammed Muthu Meera Lebbai Maraikayar passed away

रामेश्वरम। पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के अग्रज मोहम्मद मुत्तु मीरा लेबाई मरायकयार का रविवार की देर रात निधन हो गया। वह 104 वर्ष के थे।

मरायकयार ने रामनाथपुरम जिले में स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार नवम्बर 1916 में जन्मे मरायकर की तबीयत कल सुबह सामान्य थी और उन्होंने प्रतिदिन की तरह सुबह अपनी दिनचर्या पूरी की। उम्र जनित समस्याओं के कारण उन्होंने कल रात आखिरी सांस लीं।

पूर्व राष्ट्रपति की भांति ही उनके बड़े भाई ने भी सादगी से जीवन व्यतीत किया। उन्होंने जरूरतमंदों को हरसंभव मदद भी पहुंचायी।

मरायकर का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।