Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर राजस्व मंडल में दो अधिवक्ताओं की नियुक्ति - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर राजस्व मंडल में दो अधिवक्ताओं की नियुक्ति

अजमेर राजस्व मंडल में दो अधिवक्ताओं की नियुक्ति

0
अजमेर राजस्व मंडल में दो अधिवक्ताओं की नियुक्ति

अजमेर। राजस्थान में राज्य सरकार ने अजमेर के राजस्व मंडल मुख्यालय में वकील कोटे से दो वकीलों की नियुक्ति की है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों वकील अनुभवी होने के साथ साथ अजमेर संभाग से जुड़े हैं। बुधवार को जारी नियुक्ति आदेश के बाद मंडल में अब कुल 12 सदस्य हो गए हैं।

सरकार ने मंडल में पिछले 30 वर्षों से वकालत कर रहे अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार पुरोहित को और अधिवक्ता रवि डांगी को नियुक्ति दी है। अधिवक्ता डांगी को भीलवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय के साथ ही उच्च न्यायालय में वकालत करने का 30 वर्ष का अनुभव है।

मंडल में कुल 20 सदस्यों का प्रावधान है, लेकिन नई नियुक्ति के बावजूद आठ पद अब भी रिक्त हैं। इन दिनों राजस्व मंडल में तीन आईएएस, पांच आरएएस और दो न्यायायिक अधिकारी हैं। राज्य में राजस्व मामलों के निपटारे अजमेर मुख्यालय राजस्व मंडल में ही निपटाए जाते हैं।