Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और देश के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और देश के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमरीकन सोसायटी की स्थापना की।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की।
1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1959 – जापान के तत्कालीन युवराज अाकिहितो ने मिचिको से शादी की।
1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमरीकी नाविकों की मौत।
1973 – पाकिस्तान ने पुराने संविधान को निरस्त किया।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण।
1995 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और देश के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
1999 – भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया।
2000-पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2008-सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायका प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों(अोबीसी) के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक करार दिया ।
2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त।
2016- केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।