Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 12 in history : What happened in Indian and World History-अप्रेल 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।
1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1885 – मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुअा।
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने मतदान करने की आयु 21 वर्ष निर्धारित की।
1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1945 – अमरीकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट का पद पर रहते हुए निधन, उप राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।
1955 – डॉ. जोेनास साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 – सोवियत संघ ने पहले यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा।
1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ की समाप्ति की घोषणा की।
2013 – फ्रांसिसी संसद ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।