Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार से हैं:
1452 – इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का जन्म।
1469 – सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्म।
1563 – सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जन देव का जन्म।
1689 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1817 – अमेरिका में बधिर बच्चों के लिए पहला स्कूल खोला गया।
1895 – बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
1923 – मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए इन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
1927 – स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।
1966 – चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
1994 – वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना के बाद 123 देशों ने इसके समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आह्वान के साथ जी-77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
2002 – चीन का विमान दक्षिण काेरिया में दुर्घटनाग्रस्त, 128 मरे।
2003 – ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
2004 – राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या।
2012 – पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।
2013 – इराक में बम विस्फोट से 33 मरे, 163 घायल।
2013 – निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।