Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1853 – भारतीय रेलवे का शुभारंभ। पहली ट्रेन बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन और ठाणे के बीच चली।
1889 – हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन का जन्म।
1917 – रूस में सैनिकों का विद्रोह और अस्थायी सरकार का गठन। जार निकोलस द्वितीय ने सिंहासन छोड़ा।
1919 – जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने उपवास की घोषणा की।
1919 – भारतीय वायु सेना में पांच सितारा वाले रैंक तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का जन्म।
1922 – इटली में रूस और जर्मनी के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुसी।
1961 – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन।
1966 – प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
1970 – फ्रांस में बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत।
1980 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1992 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया।
2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 की मौत।
2008 – लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण ।
2010 – ब्रिक्स सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्त्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
2012 – सीरिया के संघर्ष में 55 लोगों की मौत।
2013 – ईरान में भूकंप से 37 मरे।