Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रेल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार है:-
1858-स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का निधन।
1877-रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1898-स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915-जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोड़ी।
1920-पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1954-आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960-दक्षिण ईरान में आये जबर्दस्त भूकंप से 500 लोगों की मौत।
1972-जाने-माने चित्रकार जैमिनी राय का निधन।
1973-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म ।
1974-प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।
1998-भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
2013- अफगानिस्तान के जलालाबाद में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता के भूकंप में 33 लोगों की मौत, 115 घायल।
2013-बंगलादेश के सावर उपांजिला में एक इमारत के ढह जाने से 256 लोगों की मौत, 1000 से अधिक घायल।